---Advertisement---

प्रयागराज के लिए चलेंगी 3 वन-वे स्पेशल ट्रेनें, इटारसी-भोपाल में होगा ठहराव

By
On:
Follow Us

इटारसी। आगामी त्योहारों और यात्रा की अतिरिक्त मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पुणे से प्रयागराज के बीच तीन वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे इटारसी, भोपाल और बीना से होकर गुजरेंगी।

ट्रेन संख्या 01007 (सीएसएमटी-प्रयागराज) अनारक्षित स्पेशल

  • प्रस्थान : 26 दिसंबर 2025 को सुबह 11:30 बजे सीएसएमटी से।
  • आगमन : अगले दिन दोपहर 14 बजे प्रयागराज।
  • पमरे में स्टॉपेज : इटारसी, भोपाल एवं बीना।
  • कोच : यह ट्रेन पूरी तरह अनारक्षित होगी।
  • प्रमुख ठहराव : दादर, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, झांसी, उरई, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर।

ट्रेन संख्या 01411 (पुणे-प्रयागराज) वन-वे स्पेशल

  • प्रस्थान : 27 दिसंबर 2025 को रात 19:55 बजे पुणे से।
  • आगमन : तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रयागराज।
  • पमरे में स्टॉपेज : इटारसी, भोपाल एवं बीना।
  • कोच : इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
  • प्रमुख ठहराव : अहिल्यानगर (अहमदनगर), कोपरगांव, मनमाड़, जलगांव, भुसावल, झांसी और फतेहपुर।

ट्रेन संख्या 01499 पुणे-प्रयागराज वन-वे स्पेशल

  • प्रस्थान : 31 दिसंबर 2025 को रात 19:55 बजे पुणे से।
  • आगमन : तीसरे दिन मध्य रात्रि 02:10 बजे प्रयागराज।
  • पमरे में स्टॉपेज : इटारसी, भोपाल एवं बीना।
  • कोच : इसमें भी स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच की सुविधा मिलेगी।
  • मार्ग : यह ट्रेन भी 01411 के समान ही हड़पसर, भुसावल और इटारसी होकर प्रयागराज पहुंचेगी।

यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण

  • ये सभी ट्रेनें वन-वे (एक दिशा में) हैं, यानी ये केवल जाने के लिए उपलब्ध होंगी।
  • ट्रेन संख्या 01007 पूरी तरह अनारक्षित है, अत: इसमें टिकट काउंटर से लेकर यात्रा की जा सकती है।
  • अन्य दो ट्रेनों में स्लीपर श्रेणी के लिए ऑनलाइन या काउंटर से आरक्षण कराया जा सकता है।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.