इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) ने युवा नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए प्रीतम तिवारी (डिप्टी सीटीआई) को भोपाल मंडल का संगठन सचिव नियुक्त किया है। रेलवे बॉयज फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष प्रीतम तिवारी की इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
प्रीतम तिवारी ने रेल कर्मचारियों के बीच ‘तिरंगा झंडा’ अभियान को सफल बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। उनकी सक्रियता को देखते हुए संघ ने उन्हें मंडल स्तर की यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने इस नियुक्ति पर प्रीतम तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मंडल संगठन और अधिक मजबूत होगा। इस दौरान योग्य युवा नेतृत्व को आगे लाने के लिए आर.के. शर्मा और कमलेश परिहार का विशेष आभार व्यक्त किया गया। घोषणा होते ही रेल कर्मचारियों और संघ के सदस्यों ने महामंत्री अशोक शर्मा का आभार व्यक्त किया।









