---Advertisement---

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शिखर पुरुष को पुष्पांजलि, गूंजे अमर रहे के नारे

By
On:
Follow Us

इटारसी। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर वक्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जयंती वार्ड-12 में मनाई। भाजपा नगर मंडल इटारसी का कार्यक्रम न्यू गरीबी लाइन स्थित सोशल मीडिया प्रभारी मयूर मालवीय के निवास पर हुआ।

पार्टी ध्वज के समक्ष दी गई श्रद्धांजलि

वार्ड-12 के बूथ क्रमांक 173, 174 और 179 के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर पार्टी ध्वज के समक्ष अटल जी के तैल चित्र पर तिलक लगाया, दीप प्रज्वलित किया और माल्यार्पण कर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान अटल बिहारी अमर रहें और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

अटल जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश

मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य विश्वनाथ सिंघल ने अटल जी को याद करते हुए कहा कि वे एक कुशल संगठक, युगद्रष्टा कवि और महान राष्ट्र विचारक थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ अटल जी के जीवन के अनछुए पहलुओं और उनके प्रेरणादायक विचारों को साझा किया।

कार्यक्रम में डॉ. नीरज जैन विधायक प्रतिनिधि एवं जनभागीदारी समिति अध्यक्ष, निर्मल सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, पार्षद मंजीत कलोसिया, अमित विश्वास, महिला मोर्चा से श्रीमती जागृति भदौरिया, श्रीमती सुष्मिता विकास दुबे, श्रीमती अनीता राजपूत, श्रीमती हेमलता कदम, श्रीमती सरला लोट एवं श्रीमती नीतू सराठे, वरिष्ठ नेता कैलाश रैकवार, लक्ष्मी नारायण चौहान, मिथिलेश गोस्वामी, शेख नासिर खान, विकास दुबे, दिनेश तिवारी, सचिन प्रधान, करन बरगले और रौनक तिवारी आदि मौजूद रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.