इटारसी। रेल जंक्शन पर शाम करीब सवा चार बजे आयी छपरा-बलसाढ़ एक्सप्रेस के एक बोगी के शौचालय से यात्री का शव यहां उतारा गया। यात्रियों की सूचना पर डिप्टी एसएस और आरपीएफ के जवानों ने एक बुजुर्ग यात्री का शव उतारकर मृतक के परिजनों को खबर कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार 19052 छपरा-बलसाढ़ एक्सप्रेस शाम को 4:20 बजे इटारसी स्टेशन पर आयी तो यात्रियों ने इसकी एक बोगी के शौचालय में किसी यात्री के होने की आशंका जतायी। डिप्टी एसएस अनिल राय आरपीएफ स्टाफ के साथ पहुंचे तो देखा कि शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद दरवाजा नहीं खुला तो गेट को तोड़ा गया। जैसे ही दरवाजा टूटा तो भीतर एक बुजुर्ग यात्री पड़ा मिला। उसे कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला और रेलवे डाक्टर को बुलाकर जांच करायी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
श्री राय ने बताया कि मृतक के पास मिले नंबर पर खबर की तो यात्री की बड़ी बहू शा$िफया ने बात की। मृत यात्री की पहचान जहूर अंसारी 65 वर्ष के रूप में हुई है जो सिवान से उदना जा रहा था। श्री राय ने बताया कि यात्री शौचालय के भीतर बुरी तरह फंसा था, जिसे निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस कवायद में ट्रेन करीब तीस मिनट देरी से 4:52 पर रवाना हुई।
ट्रेन के शौचालय से निकाला यात्री का शव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







