इटारसी। एसडीएम निलेश शर्मा ने शनिवार को डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मेटरनिटी, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी और किचन सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।
एसडीएम ने निर्देश दिये कि सभी डॉक्टर और कर्मचारी समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहें, वार्डों और टॉयलेट्स की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए, मरीजों को शासन के नियमानुसार मुफ्त दवाएं दी जाएं और बाहर की दवाएं न लिखी जाएं, भर्ती मरीजों के लिए सभी वार्डों में तत्काल रूम हीटर की व्यवस्था की जाए, स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर अन्य अस्पतालों में रेफरल कम करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुनीता साहनी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी भी मौजूद रहे।









