इटारसी। नए साल के स्वागत के लिए थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने नागरिकों से परिवार के साथ शालीनता से उत्सव मनाने की अपील की है।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे और ड्रिंक एंड ड्राइव (नशे में वाहन चलाना) करने वालों की मशीनों से जांच की जाएगी। महिलाओं से बदतमीजी या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।









