इटारसी। वार्ड 23 को आदर्श वार्ड बनाने के संकल्प के साथ विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा और नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी कड़ी में कस्तूरबा स्कूल के सामने विधायक निधि से लगभग 6 लाख रुपये की लागत से नई सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।
नपा अध्यक्ष पंकज चौरे और पार्षद राकेश जाधव ने निर्माणाधीन सड़क का जायजा लिया और ठेकेदार को गुणवत्ता व नियमित तराई के निर्देश दिए। सड़क की चौड़ाई बढ़ाने में स्थानीय नागरिकों द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना की गई। पार्षद राकेश जाधव ने विकास कार्यों के लिए विधायक डॉ. शर्मा और नपा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वार्ड को आदर्श बनाने का काम निरंतर जारी रहेगा।









