इटारसी। शहर के आनंद पब्लिक स्कूल द्वारा शनिवार को छात्र-छात्राओं के लिए वार्षिक पिकनिक का आयोजन किया गया। स्कूल के लगभग 150 बच्चों को प्रसिद्ध धार्मिक एवं प्राकृतिक स्थल तिलक सिंदूर ले जाया गया, जहां बच्चों ने प्रकृति के सानिध्य में समय बिताया।
पिकनिक के दौरान बच्चों ने सबसे पहले भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और भजन गाए। बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। स्कूल द्वारा प्रतिवर्ष कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए इस तरह के आयोजन किए जाते हैं, ताकि उन्हें किताबी ज्ञान के साथ-साथ बाहरी दुनिया का अनुभव भी मिल सके।
स्कूल प्रबंधन के अनुसार, यह केवल एक पिकनिक नहीं बल्कि एक जनरल नॉलेज टूर था। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति से जोडऩा और शहर के आसपास के ऐतिहासिक व प्राकृतिक स्थलों की जानकारी देना है। बच्चों ने यहां न केवल मौज-मस्ती की, बल्कि स्थानीय भूगोल और पर्यावरण के बारे में भी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं।
इस शैक्षणिक व मनोरंजक यात्रा में स्कूल संचालक विजय मनवानी, प्रिया मनवानी, सरिता राजपाल, प्राचार्य अमिताभ बेस और सोना सेन सहित स्कूल की सभी शिक्षिकाएं शामिल रहीं। सभी ने बच्चों के साथ पिकनिक का भरपूर आनंद लिया और सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।









