---Advertisement---

हर स्कूल में मनेगा कर्तव्य बोध दिवस, संगठन विस्तार के लिए मंडल रचना पर जोर

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ जिला नर्मदापुरम की जिला कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक इटारसी के सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। जिलाध्यक्ष मालकजी पटेल की अध्यक्षता और प्रांतीय सह संगठन मंत्री राजीव कुमार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस बैठक में शिक्षकों के स्वाभिमान और संगठन की मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

प्रमुख निर्णय और आगामी योजनाएं

बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने के लिए मंडल रचना का खाका तैयार किया गया। जिला अध्यक्ष ने घोषणा की कि प्रत्येक विद्यालय में कर्तव्य बोध दिवस अनिवार्य रूप से मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को उनके सामाजिक और शैक्षणिक दायित्वों के प्रति जागरूक करना है। संगठन की मजबूती के लिए हर 8 विद्यालयों पर एक मंडल बनाया जाएगा। इस विशेष कार्यक्रम के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर संयोजकों की नियुक्ति की गई।

कोमल सिंह कुमी जिला सह संगठन मंत्री एवं हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ के जिला संयोजक, संतोष कुमार शर्मा एवं महेश कुमार रैकवार सह-संयोजक, शिक्षकों की ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा। मुख्य अतिथि राजीव शर्मा ने हमारा विद्यालय हमारा स्वाभिमान अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त किया।

बैठक में शिक्षकों के वेतन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से ई-अटेंडेंस और जनजातीय कार्य विभाग के ई-पोर्टल की तकनीकी खामियों के कारण जिन शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रही है, उनका वेतन न रोकने की पुरजोर मांग शासन के समक्ष रखने का निर्णय लिया गया।

बैठक में संभागीय संगठन मंत्री ओपी रघुवंशी, संभागीय अध्यक्ष केके मालवीय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव और प्राचार्य अशोक कुमार बिल्लारे सहित नर्मदापुरम, बनखेड़ी, सोहागपुर, माखन नगर, इटारसी, केसला और सिवनी मालवा के ब्लॉक व तहसील अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.