इटारसी। श्री गौड़ मालवीय ब्राह्मण समाज संगठन महिला मंडल के तत्वावधान में रविवार को मालवियागंज स्थित आनंद पब्लिक स्कूल में लगे नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में समाज के सदस्यों सहित नगर के लगभग 200 से अधिक मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।
महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना राजेश मालवीय ने बताया कि शिविर में मुख्य रूप से आंखों की मशीनों द्वारा जांच और फेफड़ों की विशिष्ट जांच नि:शुल्क की गई। बैतूल से आए प्रसिद्ध डॉ. गौरव मालवीय एवं डॉ. हिमांशु मालवीय के साथ इटारसी की डॉ. गोल्डी सक्सेना ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में त्वचा विकार, ब्लड प्रेशर, मधुमेह और श्वास संबंधी रोगों का परामर्श दिया गया। आंखों की जांच जयेश राव भारत ऑप्टिकल एवं फेफड़ों की जांच सत्यम ठाकुर जबलपुर की तकनीकी टीम ने की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, संरक्षक जीपी मालवीय, नगरपालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत, विश्व हिंदू परिषद के अनिरुद्ध चंसौरिया, वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिहानी, स्कूल संचालक विजय पाल मनवानी, प्रिंसिपल अमिताभ बैस और बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष जागृति भदोरिया उपस्थित रहीं। आभार प्रदर्शन महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना मालवीय द्वारा किया गया।









