इटारसी। जमानी वालों की चाल वार्ड 22 में जारी शिवपुराण कथा के छठवें दिन भक्ति का सैलाब उमड़ा। आचार्य पंडित मानस दुबे ने सामूहिक रुद्राभिषेक संपन्न कराया, वहीं कथा व्यास पंडित देवेंद्र दुबे ने शिव तत्व की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल सोलंकी एवं द्वारिकाधीश बड़ा मंदिर समिति के सदस्यों ने व्यासगादी का पूजन कर आशीर्वाद लिया। आयोजन सरस्वती सेवा समिति एवं गृहलक्ष्मी महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।









