इटारसी। सामाजिक एकजुटता, सेवा और निस्वार्थ भाव से समाजहित के कार्यों को गति देने के उद्देश्य से अखंड राजपूताना सेवा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को देवाशिष्ठ गार्डन में हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह सोलंकी ने वर्षभर के कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। संचालन कर रहे मनीष सिंह ठाकुर ने स्पष्ट किया कि समिति पूरी तरह गैर-राजनीतिक रहकर केवल समाज की एकजुटता, प्रतिभाओं के सम्मान और सेवा कार्यों पर केंद्रित रहेगी। बैठक में निर्णय लिया कि इस वर्ष समिति द्वारा महाराणा प्रताप जयंती, राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, प्रतिभा सम्मान समारोह, परिचय सम्मेलन एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजनों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए पांच विशेष समितियों की घोषणा की गई।
महाराणा प्रताप जयंती के लिए राहुल सिंह सोलंकी, सूरत सिंह, बलदेव सिंह, गोल्डी बैस, कबड्डी प्रतियोगिता के लिए छत्रपाल सिंह, बलवान सिंह, सरदार सिंह, अजय सिंह राजपूत, प्रतिभा सम्मान के लिए रूपेंद्र सिंह सोलंकी, प्रभात सिंह, रोहित तोमर, रवि भदौरिया, परिचय सम्मेलन के लिए धर्मेश सोलंकी, नितिन राजपूत, मनोज राजपूत, संतोष सोनगिरे वाहन रैली के लिए आर्थिक भदौरिया, गौरव राजपूत, राज्य तोमर, राहुल राजपूत को शामिल किया।
युवा जिलाध्यक्ष शशांक (गोल्डी) बैस ने बताया कि सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की जिम्मेदारी राजपूत महिला शक्ति को सौंपी जाएगी, जिसके लिए जल्द ही पृथक बैठक बुलाई जाएगी। इस दौरान प्रमोद सिंह सोलंकी, मनोज सिंह सोलंकी, राहुल सिंह, लखन बैस और मोती सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। बैठक की जानकारी जिला प्रवक्ता प्रभात सोलंकी ने दी।









