इटारसी। विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की सदस्यों ने जमानी वालों की चाल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सहभागिता की। यहां सरस्वती सेवा समिति एवं गृहलक्ष्मी महिला मंडल द्वारा श्री शिवमहापुराण कथा एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। विहिप मातृशक्ति की बहनों ने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा व्यास पं. देवेंद्र दुबे के मुखारविंद से शिव महिमा का श्रवण किया।
इस दौरान संगठन की ओर से कथावाचक का आत्मीय स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में मातृशक्ति ने महाआरती में भाग लिया और धर्म लाभ लेते हुए प्रसादी ग्रहण की। कथावाचक के स्वागत और सत्कार के दौरान मुख्य रूप से नगर संयोजिका अनीता तिवारी, सह संयोजिका आरती मालवीय, सत्संग प्रमुख अर्चना सातपुते, सीमा भदौरिया, मीरा तिवारी, सुमन चौहान, पार्वती पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रहीं।









