इटारसी। कृषि उपज मंडी समिति इटारसी ने किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। भावांतर योजना से संबंधित ऑनलाइन पोर्टल का मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 30 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक तीन दिन सोयाबीन का भावांतर पंजीयन के अंतर्गत क्रय-विक्रय बंद रहेगा।
मंडी सचिव ने किसानों से अपील की है कि वे उक्त तीन दिनों की अवधि में भावांतर पंजीयन के तहत अपनी सोयाबीन की फसल मंडी में न लाएं। हालांकि, राहत की बात यह है कि गैर-भावांतर श्रेणी की सोयाबीन और अन्य सभी कृषि उपजों की नीलामी सामान्य दिनों की तरह ही जारी रहेगी। भावांतर योजना के तहत सोयाबीन की खरीद-बिक्री पुन: 02 जनवरी 2026 से सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएगी।









