इटारसी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के वार्षिक कैलेंडर के अनुसार ग्राम पंचायत तवानगर के शासकीय माध्यमिक कन्या शाला में जागरूकता कार्यक्रम किया।
सेक्टर पर्यवेक्षक चेतना ढिवरे ने छात्राओं और महिलाओं को गिरते लिंगानुपात पर चिंता जताते हुए बेटियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके सामाजिक सम्मान के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा और पोक्सो एक्ट जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही, समाज में व्याप्त बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से खत्म करने के लिए सभी उपस्थित लोगों को सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर रंगोली, मेहंदी और चित्रकारी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य पार्वती सोनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम बान, नफीसा, ऋतु, सोनम सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं उपस्थित रहीं।









