इटारसी। नर्मदापुरम संभाग के हरदा एवं बैतूल जिलों के लोकतंत्र सेनानियों एवं लोकतंत्र प्रहरियों की वार्षिक बैठक में सर्वसम्मति से लोकतंत्र सेनानी संघ का गठन किया।
बैठक में राम आसरे वाजपेयी इटारसी को अध्यक्ष, शिवनारायण टांक हरदा को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र द्विवेदी पिपरिया को सचिव, नीरज बरगले नर्मदापुरम को सह सचिव, प्रसन्न हर्णे नर्मदापुरम को कोषाध्यक्ष, वीरेंद्र प्रसाद दीक्षित इटारसी को मीडिया प्रभारी तथा शंभू सोनकिया नर्मदापुरम को संभागीय प्रभारी नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में लोकतंत्र प्रहरी दायित्वों के अंतर्गत नीरज बरगले को संभागीय प्रभारी, छवि राज सोनी को नर्मदापुरम जिला प्रभारी, अभिनव अनिल शर्मा को इटारसी प्रभारी, कपिल सिंह ठाकुर ‘सुभाष गुरु’ को नर्मदापुरम प्रभारी, बृजेश साहू को पिपरिया प्रभारी, प्रकाश टांक को हरदा जिला प्रभारी तथा दीपक सोनी को हरदा नगर प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में यह निर्णय भी लिया कि लोकतंत्र सेनानियों एवं लोकतंत्र प्रहरियों के परिजनों का सम्मेलन इटारसी में 01 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी स्वर्गीय अनंत राम साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।









