इटारसी। चाणक्य सर्वधर्म सद्भाव समिति द्वारा गांधी मैदान पर आयोजित चाणक्य कप टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मैदान पर खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों के शोर के बीच छह मैच संपन्न हुए, जिसमें टीमों ने जीत के लिए जमकर पसीना बहाया।
तीसरे दिन के मैचों का लेखा-जोखा
विश्वकर्मा क्लब बनाम इंडियन टाइगर: दिन का पहला मैच विश्वकर्मा क्लब ने एकतरफा अंदाज में 57 रनों से जीता।
ग्लोरी ऑफ गॉड बनाम वीर शिवाजी: ग्लोरी क्लब ने कड़े मुकाबले में वीर शिवाजी क्लब को 11 रनों से मात दी।
लक्ष्य क्लब बनाम केकेपीएस: लक्ष्य क्लब ने शानदार खेल दिखाते हुए 63 रनों की बड़ी जीत दर्ज की।
अखंड भारत निर्माता बनाम केसीसी: अखंड भारत की टीम ने अनुशासन के साथ खेलते हुए केसीसी को 29 रनों से हराया।
बिरसा मुंडा क्लब बनाम संत रविदास: बिरसा मुंडा क्लब ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 रनों से मैच अपने नाम किया।
रॉयल राजपूत बनाम भारत क्लब: दिन का अंतिम मैच रॉयल राजपूत क्लब के पक्ष में रहा, उन्होंने भारत क्लब को 29 रनों से शिकस्त दी।
खेल के दौरान अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने वसीम खान, कुलदीप, संदीप नामदेव, अतुल राठौर, राकेश दुबे, भानु जोशी, विवेक दुबे, कमेंट्री में राकेश पाण्डेय। शान अली और अल्लू जोशी का विशेष योगदान रहा।
इनका कहना है…
सर्वधर्म सद्भाव की भावना को बढ़ावा देना ही इस टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य है। यह आयोजन न केवल इटारसी बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।
पं. जितेंद्र ओझा, टूर्नामेंट संयोजक









