इटारसी। गुरु नानक पब्लिक स्कूल में युवाओं के कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय उद्यमिता कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस प्रशिक्षण में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर भविष्य में सफल उद्यमी बनने के तकनीकी पहलुओं को समझा।
नीति आयोग के सहयोग से हुआ आयोजन
प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी देते हुए रहता वेलफेयर सोसाइटी की समिति अध्यक्ष निदा फरहीन ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा स्थापित सीआईडीसी के माध्यम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य निर्देशन सीआईडीसी कोऑर्डिनेटर डॉ. फैजान अहमद इनाम की देखरेख में संपन्न हुआ।
विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव
प्रशिक्षण सत्र के दौरान विषय विशेषज्ञों ने युवाओं को वर्तमान बाजार की आवश्यकताओं और स्टार्टअप शुरू करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य रूप से शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी, कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भरता प्राप्त करना, नए व्यवसाय की योजना बनाना और उसका क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रशिक्षण प्रदाता राहत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष निदा फरहीन, मुख्य प्रशिक्षक श्रद्धा दयाल, सहायक मनीषा सलाम एवं स्वामी सरते विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन विशेषज्ञों ने युवाओं की शंकाओं का समाधान किया और उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया।









