इटारसी। नगर की अभिमन्यु बस्ती और सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में 02 जनवरी 2026, शुक्रवार को एक विशाल विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पौष शुक्ल चतुर्दशी के पावन अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
नर्मदापुरम के आचार्य पंडित सोमेश परसाई के पावन सान्निध्य में यह आयोजन होगा। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में महारुद्राभिषेक, अभिमंत्रित पूजित रुद्राक्षों का वितरण और विशाल भंडारा (प्रसादी) शामिल हैं।
भक्तिमय माहौल में सुबह 11 बजे से कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा दुर्गा मंदिर सतरास्ता से प्रारंभ होकर न्यास कॉलोनी होते हुए कार्यक्रम स्थल वृंदावन गार्डन पहुंचेगी। आयोजकों ने विशेष रूप से माताओं और बहनों से पीले या भगवे रंग की साड़ी पहनकर शामिल होने का आग्रह किया है।









