इटारसी। पश्चिम मध्य रेल के महत्वपूर्ण जंक्शन इटारसी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया गया है। वर्तमान मुख्य यार्ड मास्टर विनोद कुमार चौधरी को पदोन्नत कर इटारसी जंक्शन का नया स्टेशन प्रबंधक नियुक्त किया गया है।
नई जिम्मेदारी : विनोद कुमार चौधरी, जो वर्तमान में इटारसी में ही मुख्य यार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं, अब पूरे स्टेशन प्रबंधन की कमान संभालेंगे। यार्ड संचालन के उनके लंबे अनुभव का लाभ स्टेशन की व्यवस्थाओं को मिलेगा।
स्थानांतरण : इटारसी के निवर्तमान स्टेशन प्रबंधक शुभेंदु राय का स्थानांतरण भोपाल मंडल में किया गया है। उन्हें भोपाल टीआई नॉर्थ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्राथमिकता : नवनियुक्त स्टेशन प्रबंधक के समक्ष इटारसी जैसे व्यस्त जंक्शन पर यात्री सुविधाओं में सुधार, ट्रेनों के समयपालन और आगामी रेल परियोजनाओं के सुचारू संचालन की चुनौती होगी। रेलवे प्रशासन ने यह बदलाव कार्यकुशलता और प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया है।









