नर्मदापुरम। नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देश पर नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने हेतु प्रत्येक गुरूवार को जनसुनवाई की शुरूआत की गई है। जिससे हर जनसुनवाई में आवेदकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
यहां तक कि अब पार्षद भी अपने वार्डों के नागरिकों की समस्याओं का समाधान कराने जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं। आज जनसुनवाई में उपयंत्री सहित नपा का स्टाफ उपस्थित रहा। नपाध्यक्ष और सीएमओ द्वारा की गई सुनवाई के दौरान नाली, सफाई, पेयजल की समस्याएं आईं जिनका त्वरित समाधान कराया गया। जनसुनवाई के दौरान नगरपालिका स्टाफ द्वारा गुलदस्ता भेंट कर नपाध्यक्ष एवं सीएमओ को नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।









