इटारसी। शिक्षक कल्याण संगठन जिला नर्मदापुरम के एक प्रतिनिधिमंडल ने संगठन संयोजक राजकुमार दुबे के नेतृत्व में भारतीय स्टेट बैं की देशबन्धुपुरा शाखा के मुख्य प्रबंधक सुजीत कुमार से मुलाकात कर उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।
प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि 10 जनवरी के बाद नई पासबुक बनाने का कार्य पूरे दिन चलेगा। साथ ही, काउंटर नंबर 5 पर पासबुक एंट्री की बंद व्यवस्था जल्द शुरू होगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए एटीएम की सीढिय़ों और रैंप पर शीघ्र ही रेलिंग लगाई जाएगी। प्रबंधक ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक अपने खाते को पेंशनर खाते में बदलवाएं, जिससे उन्हें 30 रुपए लाख के नि:शुल्क दुर्घटना बीमा का लाभ मिल सकेगा।
माह की 1 से 10 तारीख के बीच भीड़ को देखते हुए दो काउंटर संचालित किए जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल ने 1 जनवरी से नगर के बंद एटीएम केंद्रों को पुन: शुरू करने के लिए बैंक प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अखिलेश दुबे, आनंद दीवान, भगवती प्रसाद चौरे, अनीता राठौर, शकुंतला आचार्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।









