इटारसी। शहर के अंजुमन स्कूल में रविवार, 4 जनवरी को हजरत अली के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य लंगर एवं कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाजसेवी आरिफ खान चिश्ती ने बताया कि यह कार्यक्रम रात 8 बजे से शुरू होगा, जिसमें मशहूर युवा कव्वाल शाहरुख वारसी अपनी प्रस्तुति देंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सर्वधर्म सद्भावना समिति के संरक्षक बशारत खान, सदर डॉ. सूफी राज जैन, अंजुमन स्कूल के सदर अयूब खान, फिरोज खान चिश्ती और सोहागपुर ब्लड बैंक के ताज खान विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।









