इटारसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन भोपाल मंडल द्वारा आज वार्षिक आम सभा एवं संरक्षा सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के 60 से अधिक स्टेशन मास्टर्स ने शिरकत की।
स्टेशन मास्टर भारतीय रेलवे का आइकॉन
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भोपाल के सहायक परिचालन प्रबंधक आलोक अग्रवाल ने सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि स्टेशन मास्टर भारतीय रेलवे का चेहरा और आइकॉन है। यह एक अत्यंत जिम्मेदारी वाला पद है, जहां स्टेशन मास्टर विपरीत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी सूझबूझ से सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करते हैं।
सालभर के कार्यों का लेखा-जोखा
सभा की शुरुआत में मंडल सचिव दिवाकर कुमार ने मंच संचालन किया और संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने वर्षभर का लेखा-जोखा (रिपोर्ट) प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों और भविष्य की कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के अंत में रामेश्वर सिंह ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा की समाप्ति की औपचारिक घोषणा श्री माहौरे द्वारा की गई। इस दौरान श्री दिवाकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी साथियों का हृदय से धन्यवाद किया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रेल परिचालन में संरक्षा के मानकों को और अधिक मजबूत करना तथा कर्मचारियों के बीच समन्वय स्थापित करना था।









