इटारसी। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति जिला नर्मदापुरम ने पतंजलि योग संस्थान का 32 वा स्थापना संत बाबा गोदड़ी वाला धाम में योग शिक्षकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में मनाया।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष मोहन गौर ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और ध्वजारोहण से किया। स्थापना दिवस पर विशेष योग-प्राणायाम सत्र का आयोजन हुआ, जिसके पश्चात सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुतियां दीं।
जन-जन तक पहुंचेगा स्वदेशी आंदोलन
कार्यक्रम के दौरान सत्संग के माध्यम से स्वदेशी की संकल्पना पर प्रकाश डाला गया। संगठन के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि स्वदेशी आंदोलन के विचार को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। योग और आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी।
कार्यक्रम का समापन पूर्णाहुति और शांति पाठ के साथ हुआ। इस अवसर पर उदय सिंह राजपूत, रामानुज मौर्य, उत्तम राव आठनेरे, ओपी यादव, केके सोनी, रामलाल उमरिया, ओम प्रकाश पटेल, जितेंद्र राजपूत, अरविंद कुमार और श्रीमती देवानी सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।









