नर्मदापुरम/इटारसी। जिले में बढ़ती शीतलहर और तापमान में भारी गिरावट को देखते हुए कलेक्टर सोनिया मीना ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।
मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने दो दिनों की छुट्टी घोषित की है जो 6 जनवरी और 7 जनवरी 2026 को रहेगी। इसमें नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी विद्यार्थियों के लिए जिले के समस्त सरकारी, निजी, नवोदय, सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालय में लागू होगी।
स्टाफ के लिए निर्देश : शिक्षक और विद्यालय स्टाफ को समय पर उपस्थित रहना होगा। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियां यथावत संचालित रहेंगी। कलेक्टर ने यह निर्णय बच्चों के स्वास्थ्य पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए लिया है।









