इटारसी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ मुख्य शाखा द्वारा आज उप मंडल रेलवे चिकित्सालय, नया यार्ड में नववर्ष मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों ने अस्पताल के डॉ. वैष्णवी एवं डॉ. वर्गीज का पुष्पगुच्छ भेंट कर और मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
इस अवसर पर उन्हें कैलेंडर और की-रिंग भी प्रदान किए।युवा शक्ति का दिखा उत्साहअशोक शर्मा और कमलेश परिहार के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में युवाओं के बीच भारी उत्साह देखा गया। पदाधिकारियों ने सभी रेल कर्मचारियों को नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व, नया यार्ड में सेवानिवृत्त कर्मचारियों और सैकड़ों युवाओं द्वारा मंडल संगठक प्रीतम तिवारी का भव्य स्वागत किया गया।
युवाओं ने अशोक शर्मा का आभार व्यक्त किया जिन्होंने युवा शक्ति को मंडल में उचित स्थान प्रदान किया।समारोह में मुख्य रूप से मंडल कोषाध्यक्ष भागीरथ मीणा, प्रीतम तिवारी, महाकाल कश्यप, नितिन ओंकार, राजेश गौर, योगेश चोरे, आर.के. श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश दुबे, कुलदीप पटेल, रविंदर चौधरी, हरी अहिरवार, अमित डगर, शमशेर भाई, गोविंद सोनी, राजेश कुमार और नूतन क्लेश सहित अनेक रेल कर्मचारी उपस्थित थे।









