इटारसी। मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी किसान जन जागरण यात्रा के दूसरे दिन नर्मदापुरम जिले में यात्रा का उत्साह देखने को मिला।
मंगलवार को यात्रा का शुभारंभ केसला ब्लॉक के ग्राम छीतापुरा से हुआ, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्थानीय किसानों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं पर सीधा संवाद किया।
किसानी मुद्दों पर सीधा संवाद
जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी ने बताया कि यात्रा के दौरान किसानों से खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई की समस्याओं और फसल के उचित दाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। यात्रा का उद्देश्य किसानों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना है।
केसला से सिवनी मालवा तक का सफर
यात्रा का दूसरा दिन काफी सघन रहा, जो केसला ब्लॉक में छीतापुरा से शुरू होकर यात्रा भोवदा रैयत, पिपरिया खुर्द, अमराई, बोरखेड़ा, मानाटेकर, कोहदा, लालपानी, भातना और रांझी पहुंची और सिवनी मालवा ब्लॉक में नयागांव, केवलाझिर, नरी, मालापाट, नंदरवाड़ा, खल और खारदा होते हुए भमेड़ी पहुंची, जहां दूसरे दिन की यात्रा का विश्राम हुआ। यात्रा में राजकुमार केलू उपाध्याय महासचिव, मप्र कांग्रेस कमेटी, हेमू कश्यप जिला अध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, विजय कांवरे जनपद सदस्य, प्रकाश यादव, रमेश यादव और सतीश चौधरी उपस्थित रहे।









