इटारसी। न्यायिक कार्यों को गति देने और शासन का पक्ष मजबूती से रखने के उद्देश्य से लोक अभियोजकों की जिम्मेदारी में महत्वपूर्ण परिवर्तन किए गए हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता भूरे सिंह भदोरिया को प्रथम अपर सत्र न्यायालय में शासन की ओर से मनोनीत किया गया है। इन कार्यों की संभालेंगे कमान नवनियुक्त लोक अभियोजक भूरे सिंह भदोरिया अब प्रथम न्यायालय में शासन की ओर से सभी सिविल प्रकरणों के साथ-साथ क्रिमिनल केस की भी पैरवी करेंगे।
इससे पूर्व इस न्यायालय की जिम्मेदारी सत्यनारायण चौधरी संभाल रहे थे। सत्यनारायण चौधरी को तृतीय सत्र न्यायालय में नियुक्त किया गया है। वे राजीव शुक्ला के स्थान पर तृतीय न्यायालय का कार्यभार संभालेंगे।









