इटारसी। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से नगर मंडल इटारसी एवं नगर मंडल पुरानी इटारसी की एक महत्वपूर्ण संयुक्त कार्यशाला में आगामी कार्ययोजनाओं के साथ-साथ मतदाता सूची से जुड़े विशेष अभियानों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं को दी गई विशेष ट्रेनिंग
कार्यशाला के मुख्य वक्ता, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं स्ढ्ढक्र अभियान के विधानसभा प्रभारी जयकिशोर चौधरी ने कार्यकर्ताओं को तकनीकी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने बताया कि आगामी चुनावों को देखते हुए मतदाता सूची का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान प्रक्रिया समझाई।
- फॉर्म 6 : नए मतदाताओं के नाम जोडऩे हेतु
- फॉर्म 7 : मतदाता सूची से नाम हटाने की प्रक्रिया।
- फॉर्म 8 : मतदाता की जानकारी में त्रुटि सुधार एवं स्थानांतरण हेतु।
श्री चौधरी ने आग्रह किया कि कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाना सुनिश्चित करें।
बूथ स्तर पर सशक्तिकरण का संकल्प
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य संगठन के आगामी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा। वरिष्ठ नेताओं ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता ही पार्टी की जीत का आधार है। भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ सिंघल, डॉ. नीरज जैन, दीपक अठोत्रा सहित संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यशाला में पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे, सौरभ मेहरा, अतुल शुक्ला, गौरव बड़कुर ने भी अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर सभापति राकेश जाधव, देवेंद्र पटेल, अमित विश्वास, कुंदन गौर, राजकुमार बाबरिया, रमेश धुरिया, अवध नारायण पाण्डेय, आकाश यादव, अभिषेक कनौजिया, जयप्रकाश सचान, विपुल चौधरी, पूर्व पार्षद श्रीमती रेखा मालवीय, विजय चौरे, शुभम मैना, सोहन चौहान और संजीव हूरा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








