इटारसी। जनपद पंचायत नर्मदापुरम की सामान्य सभा की मासिक समीक्षा बैठक जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसेकी अध्यक्षता में ग्राम पंचायत रामपुर के सभागृह में हुई। बैठक में जनपद क्षेत्र के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का लेखा-जोखा लिया और प्रशासनिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
परंपरा और सम्मान के साथ शुरुआत
शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात, अतिथि सत्कार की परंपरा निभाते हुए जनपद सदस्य आशुतोष शरण तिवारी एवं ग्राम पंचायत रामपुर की सरपंच श्रीमती रीना तिवारी ने उपस्थित जनपद सदस्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया।
विभागीय योजनाओं की समीक्षा और निर्देश
बैठक के दौरान विभिन्न विकास खंडों के अधिकारियों ने विभागवार चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जनपद अध्यक्ष भूपेन्द्र चौकसे एवं उपस्थित सदस्यों ने कार्यों की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने आवश्यक निर्देश दिए।
नववर्ष मिलन समारोह का उल्लास
समीक्षा बैठक के उपरांत सरपंच श्रीमती रीना तिवारी एवं आशुतोष तिवारी ने नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मधुर गीत-संगीत के बीच सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया, जिससे सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित हुआ।
बैठक में मुख्य रूप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी रंजीत ताराम, उपाध्यक्ष मंजुलता नीलेंद्र पटैल, जनपद सदस्य मदन मोहन गुबरेले, यशवंत गौर, रितेश पासी, शिरीन प्रहलाद आटनेरे, वंदना दिनेश सगोरिया, कमला रघुवंशी, मनोज चौरे, धनराज यादव, सुखिया बाई, सोनिया चंदन साहू, जयश्री राकेश चौरे, विधायक प्रतिनिधि श्रीमती ज्योति चौरे एवं सुभाष पटैल, सरपंच श्रीमती अनिता ब्रजमोहन यादव, अमर सिंह सोलंकी सहित जनपद पंचायत का स्टाफ उपस्थित रहा।









