होशंगाबाद। सोमवार को नवागत पुलिस अधीक्षक अरविंद सक्सेना ने होशंगाबाद आकर जिले की कमान संभाल ली है। श्री सक्सेना को जिले के नए पुलिस कप्तान का दायित्व यहां से स्थानांतरित होकर गए आशुतोष प्रताप सिंह ने सौंपा। नए एसपी श्री सक्सेना भोपाल उत्तर में सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने जिले में अपराधों में कमी हो, इसके लिए पूरी टीम के साथ एकजुट प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
नए पुलिस कप्तान ने संभाली जिले की कमान
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







