होशंगाबाद। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश एवं प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा के अनुमोदन के पश्चात प्रशासकीय हित मे 5 जूनियर डाटा एन्ट्री आपरेटरो की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। डाटा एन्ट्री आपरेटर बृजेश सिंघल का स्थानांतरण प्रशासनिक हित मे तहसील बाबई से तहसील पिपरिया किया गया है। धीरेन्द्र प्रताप सिंह का सिवनीमालवा से इटारसी, कमलेश चौरे का बनखेडी से बाबई, प्रदीप देव का पिपरिया से बनखेडी तथा दिनेश राजपूत का इटारसी से सिवनीमालवा स्थानांतरण किया गया है। संयुक्त कलेक्टर सुश्री टीना यादव ने सभी जूनियर डाटा एन्ट्री आपरेटर को नवीन पद स्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है। जूनियर डाटा एन्ट्री आपरेटरो को किसी भी प्रकार का अवकाश देय नही होगा।
सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश एवं प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा के अनुमोदन के पश्चात 13 पटवारियो की स्थानांतरण सूची जारी की गई है। संयुक्त कलेक्टर सुश्री टीना यादव ने बताया कि जिले के अंदर 13 पटवारियो के स्थानांतरण प्रशासनिक हित मे एव स्वयं के व्यय पर किए गए है। स्थानांतरित पटवारियो को निर्देश दिए गए है कि वे नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करे। उक्त स्थानांतरण आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा। जारी सूची के अनुसार स्वयं के व्यय पर पटवारी अब्दुल रफीक का स्थानांतरण तहसील सोहागपुर से तहसील बाबई मे किया गया है। स्वयं के व्यय पर राधेश्याम दुबे का सोहागपुर से पिपरिया, हुकुम सेन का डोलरिया से सिवनीमालवा, मुकेश साहू का बाबई से इटारसी, प्रशांत यादव का इटारसी से सिवनीमालवा, विशाल वर्मा का बाबई से इटारसी, जयराम बरकडे को डोलरिया से होशंगाबाद सोनू वर्मा का सिवनीमालवा से डोलरिया स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक हित मे कुमारी दीपशिखा केथवास का स्थानांतरण बनखेडी से इटारसी, मनीष गिरी का पिपरिया से सोहागपुर नितिन शर्मा का होशंगाबाद से डोलरिया, मुकेश धुर्वे का इटारसी से बनखेडी तथा देवेन्द्र सहारिया का तहसील होशंगाबाद से तहसील सोहागपुर स्थानांतरण किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग के दिए गए निर्देशानुसार एवं प्रभारी मंत्री श्री सूर्यप्रकाश मीणा के अनुमोदन के पश्चात प्रशासनिक हित मे 6 राजस्व निरीक्षको के स्थानांतरण किए गए है। जारी निर्देशानुसार राजस्व निरीक्षक बनखेडी हीरू कुमरे का स्थानांतरण प्रशासनिक हित मे तहसील पिपरिया मे किया गया है। इसी क्रम मे श्रीमती मंजू विश्वकर्मा का पिपरिया से बनखेडी, टोपसिंह राजपूत का पिपरिया से इटारसी, राजेन्द्र डाले का इटारसी से सिवनीमालवा, संतोष ठाकुर का सिवनीमालवा से पिपरिया तथा मदन सिंह बारस्कर का भू-अधिक्षक शाखा होशंगाबाद से तहसील इटारसी मे स्थानांतरण किया गया है। संयुक्त कलेक्टर सुश्री टीना यादव ने सभी स्थानांतरित राजस्व निरीक्षको को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए है और निर्देशित किया गया है कि राजस्व निरीक्षको को किसी भी प्रकार का अवकाश देय नही होगा।
जूनियर डाटा एन्ट्री आपरेटर, पटवारी व राजस्व निरीक्षकों के हुए स्थानांतरण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







