इटारसी। पुलिस ने सोमवार की रात करीब 11:30 बजे बस स्टैंड के पास मिले संदिग्ध प्रेमी युगल को छीपाबड़ पुलिस को सौंप दिए हैं। छीपाबड़ थाने में इनकी गुमशुदगी और अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध है।
मिली जानकारी के अनुसार छीपाबड़ से दो नाबालिग प्रेमी युगल 23 जुलाई की सुबह घर से निकले थे। वे पहले हरदा आए और यहां से खंडवा पहुंचे थे। दोनों खंडवा से इटारसी आए जहां लड़के के जीजा रहते हैं। लड़के के जीजा को यह जब उनके घर से भागकर आने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को खबर कर दी। इस दौरान दोनों यहां से भी भागने की फिराक में थे, लेकिन निर्भया ने उनको बस स्टैंड पर पकड़ लिया। इसके बाद छीपाबड़ थाने में सूचना दी गई। आज छीपाबड़ पुलिस और लड़की के परिजन इटारसी पहुंचे थे। स्थानीय पुलिस ने छीपाबड़ पुलिस को दोनों प्रेमी युगल को सौंप दिया है। बताया जाता है कि वहां गुमशुदगी के साथ ही लड़के के खिलाफ धारा 363 का प्रकरण भी पंजीबद्ध है।
निर्भया को मिले संदिग्ध प्रेमी युगल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







