हार्डवेयर व्यापारी से मारपीट मामले में आरपीएफ कमांडेंट ने की कार्रवाई
इटारसी। होशंगाबाद के एक हार्डवेयर व्यापारी से मारपीट के मामले में आरपीएफ कमांडेंट ने संज्ञान लेते हुए आरोपी एक आरक्षक को भोपाल हेडक्वार्टर अटैच कर दिया है जबकि दो अन्य के खिलाफ जांच चल रही है। हार्डवेयर व्यापारी ने अपने साथ हुई घटना की लिखित शिकायत जीआरपी को की थी, लेकिन जीआरपी ने केवल आवेदन लेकर मामला जांच में रख लिया था।
कमांडेंट ने मारपीट के आरोपी आरक्षक संदीप अग्निहोत्री को लाइन अटैच कर दिया है जबकि दो अन्य के खिलाफ भी फरियादी होशंगाबाद के हार्डवेयर व्यापारी अमेन्द्रप्रताप सिंह ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में व्यापारी ने लिखा था कि वह अपने पिक-अप वाहन से सामान बुक कराने इटारसी पार्सल आफिस आए थे। जब वे वाहन परिसर से बाहर निकाल रहे थे तो उन्होंने आरपीएफ आरक्षक से अपनी बाइक हटाने को कहा था। आरक्षक ने न केवल उनसे अभद्रता की बल्कि अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट भी की। रात के वक्त व्यापारी उक्त घटना से घबरा गया था जिसने दूसरे दिन आकर जीआरपी को शिकायती पत्र दिया था।
आरोपी आरक्षक को किया हेडक्वार्टर अटैच
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







