इटारसी। 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवमयी अवसर पर नगरपालिका परिषद इटारसी द्वारा एक भव्य प्रदेश स्तरीय अखिल भारतीय राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सांस्कृतिक उत्सव 26 जनवरी 2026, सोमवार को रात 8:30 बजे से स्थानीय जयस्तंभ चौक पर आयोजित होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से प्रख्यात रचनाकार अपनी काव्य प्रस्तुति देंगे। वीर रस के सशक्त हस्ताक्षर कमलेश राजहंस सोनभद्र और गौरीशंकर धाकड़ बरेली अपनी ओजस्वी कविताओं से राष्ट्रभक्ति का संचार करेंगे, वहीं अशोक नागर शाजापुर और मुकेश शांडिल्य ‘चिराग’ टिमरनी अपने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। कार्यक्रम म सरिता सरोज (नागपुर) और कन्हैया राज राजगढ़ भी मधुर गीत एवं गजलों की प्रस्तुति देंगे। संचालन वरिष्ठ कवि ब्रजकिशोर पटेल इटारसी करेंगे।









