इटारसी। राजपूत समाज इटारसी के तत्वावधान में खेल प्रेमियों के लिए गांधी स्टेडियम म 2 और 3 फरवरी को मप्र राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी महाराणा प्रताप कप-2026 प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
शुभारंभ 2 फरवरी सोमवार, प्रात: 09 बजे से और समापन 3 फरवरी 2026 मंगलवार को होगा। राजपूत समाज इटारसी ने इस गौरवशाली प्रतियोगिता में सहभागिता करने और खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करने के लिए समस्त खेल प्रेमियों और नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज की कार्यकारिणी और संपर्क सूत्रों द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।










