---Advertisement---

जनता को दी जाएगी नई व्यवस्था की जानकारी

By
On:
Follow Us

जल वितरण के लिए बनेगी समिति, शनिवार को होगी विशेष ग्रामसभा
इटारसी। जल संसाधन विभाग से ग्राम पंचायत को हस्तांतरित पेयजल वितरण की नई व्यवस्था की जानकारी तवानगर की जनता को शनिवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन कर दी जाएगी। आज तवानगर में हुई पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। यह भी निर्णय हुआ कि जल वितरण व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा।
आज ग्राम पंचायत रानीपुर के जनप्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्टर अविनाश लवानिया से मिलने जाने वाला था, लेकिन इससे पूर्व उन्होंने पहले तवानगर में ही एक बैठक कर नई व्यवस्था के दौरान आने वाली चुनौतियों पर चर्चा करना मुनासिब समझा। बैठक में पंचायत के आठ पंच, जनपद सदस्य मनोज गुलबाके, उपसरपंच सूर्यकांता सावदेकर, सचिव समेर सिंह कासदे, रोजगार सहायक सोनम मालवीय, पंच रीता सिंह ठाकुर, मनोरमा कटारे सहित अन्य मौजूद थे। बैठक में तय किया गया कि जल वितरण के लिए समिति बने, जनता को पेयजल की नई व्यवस्था से अवगत कराने शनिवार को विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया जाए, पेयजल व्यवस्था के लिए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया जाए, विशेषज्ञ से राय लेकर प्रतिमाह आने वाले खर्च और काम कैसे होगा, जैसी जानकारी प्राप्त की जाए। विशेष ग्रामसभा में जनपद पंचायत केसला और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि उनसे मार्गदर्शन लिया जा सके।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.