इटारसी। चेन्नई में होने वाली एनएफआईआर की मीटिंग में शामिल होने जाते वक्त संगठन के अध्यक्ष गुमानसिंह का इटारसी स्टेशन पर वेसेरेम संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
श्री सिंह दिल्ली से चेन्नई जा रहे थे। स्वागत के दौरान श्री सिंह ने स्टेशन पर वेसेरेम संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर जोनल संगठन आरके यादव, भूमेश माथुर, संजय केचे, जगदीश जुनानिया, सरताज हुसैन, अगस्टीन जार्ज, केएस चौहान, संतोष चतुर्वेदी सहित अनेक रेलकर्मी सदस्य मौजूद थे।
एनएफआईआर की मीटिंग में जा रहे अध्यक्ष का स्वागत
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







