---Advertisement---

जिले में हुए पौधरोपण से दूसरे राज्य भी ले रहे है प्रेरणा – कमिश्नर

By
On:
Follow Us

मनाया जायेगा प्रकृति रक्षा बंधन उत्सव
होशंगाबाद। नर्मदापुरम संभाग एवं पूरे होशंगाबाद जिले में 4 जून को बीजरोपण का कार्यक्रम व 2 जुलाई को पौधरोपण का कार्यक्रम एक अभियान की तरह चलाया गया जिसमे समाज के सभी वर्गों ने, महिलाओं, पुरूषों, बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं, मीडिया के प्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों ने आगे आकर अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। यह अभियान अदभुत, अभूतपूर्व एवं मन को आनंदित करने वाला था, उक्त बात नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने आज नोडल अधिकारियो की बैठक में कही। कमिश्नर ने कहा कि पौधरोपण व बीजरोपण का अभियान एक अच्छा अभियान था इसमे जिले में करोडों बीजों एवं लाखों की संख्या मे पौधों का रोपण हुआ। कमिश्नर ने बताया कि हमारा यह अभियान अभी समाप्त नही हुआ है। आगामी 6 अगस्त को नर्मदा पवित्र सर्वदा, अभियान के अंतर्गत पौधो की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए रक्षा बंधन उत्सव का कार्यक्रम पूरे होशंगाबाद जिले में आयोजित किया जायेगा। इस दिन नर्मदा परिवार के सदस्यगण, स्वयंसेवी संस्थाओ के सदस्य गण, महिलाएं एवं बच्चे अपने लगाए पौधो को रक्षा सूत्र बांधेगे और उसकी निरंतर देखभाल करने एवं उसकी सुरक्षा करने का संकल्प लेगे।
पौधरोपण से दूसरे राज्य भी ले रहे है प्रेरणा
कमिश्नर ने बताया कि देश मे यह पहला अवसर है जब एक साईटिफिक उद्देश्य के लिए प्रदेश एंव जिले का आम नागरिक एकजुट हुआ। इसके पूर्व इग्लैण्ड मे भी एक उदाहरण मिलता है किन्तु नर्मदा नदी जैसी बडी नदी का उदाहरण कही नही मिलता है। नर्मदा नदी के जल संरक्षण, पारिस्थतिकी का पुर्नजीवन, संरक्षण व पुर्नउद्धार के लिए समाज के सभी व्यक्ति एकजुट हुए। श्री उमराव ने कहा कि प्रदेश एवं जिले मे नर्मदा के तटवर्ती क्षेत्रो मे हुए बीज एवं पौधरोपण से दूसरे राज्य भी प्रेरणा ले रहे हैं। जल्द ही महाराष्ट्र में भी चन्द्रभागा नदी पर पौधरोपण का अभियान शुरू किया जायेगा।
अंकुरित बीजो की ली जानकारी
बैठक मे कमिश्नर ने गत 4 जून को बीजरोपण से अंकुरण की स्थिति की जानकारी नोडल अधिकारियो से ली। नोडल अधिकारियो ने बताया कि सभी जगहों पर लगभग 25 से 30 प्रतिशत बीजो मे पौधो का अंकुरण हुआ है और यह एक सुखद स्थिति है।
पुन: बीज व पौधे लगाने के दिए निर्देश
कमिश्नर श्री उमराव ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे 6 अगस्त को प्रकृति रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर पुन: रिक्त स्थानो पर बीज रोपित करें एवं पोधरोपण करें। उन्होंने कहा कि जहां-जहां बीज अंकुरण की स्थिति ठीक नहीं है वहां पुन: बीज व पौधे नर्मदा परिवार द्वारा लगाएं जाएं। बीज एवं पौधे नर्मदा परिवार को उपलब्ध करा दिये जायेंगे। कमिश्नर ने प्रकृति रक्षा बंधन उत्सव कार्यक्रम से सभी को सक्रिय रूप से भागीदारी निभाने के निर्देश दिये। विशेष कर महिलाओ व बच्चो को इस कार्यक्रम से जोडने के निर्देश दिये।
प्रकृति रक्षा बंधन के उद्देश्य
कमिश्नर ने बताया कि प्रकृति रक्षा बंधन उत्सव मनाने के दो उद्देश्य है पहला पौधो को पुन: सुरक्षित करना तथा दूसरा उद्देश्य खाली खण्डो व स्थानो पर पुन: बीज एवं पौधे लगाना है। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने जोन का भ्रमण कर ले एंव लोगो से संवाद स्थापित कर उन्हे पुन: बीज व पौधरोपण के लिए प्रेरित करे।
रोल माडल के रूप मे व्यक्ति को करें चिन्हित
बैठक मे कमिश्नर ने सभी नोडल अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे उन नर्मदा परिवार मे से जिन्होने अपूर्व उत्साह से पौधरोपण किया था उनके बीच से एक व्यक्ति का चिन्हांकन रोल माडल के रूप मे करें कई गांवो मे भी ऐसे व्यक्ति मिल जाते है जो हर अभियान मे सक्रिय सहयोग करते है उनका चुनाव रोल माडल के रूप मे करे। यह रोल माडल सभी व्यक्तियो को प्रेरित करेगे। कमिश्नर ने बताया कि उत्साह से कार्य करने वाले बच्चो को भी सम्मानित किया जायेगा।
पौधरोपण से जडी बूटियां होगी विकसित
कमिश्नर श्री उमराव ने बताया कि पौधरोपण व बीज रोपण से सैकडो जडी बूटियां भी विकसित होगी विशेषकर पुर्ननवा, पत्थर चका, भृगराज जैसी वनस्पति जडी बूटी। उन्होंने सभी को हिदायत भी दी कि वे पौधरोपण करने जब जाए तो इस बात का विशेष ध्यान रखे कि उनके पैरो से दबकर कोई पौधा न नष्ट हो जाये।
हर 5 खंड मे एक समन्वय
कमिश्नर ने बताया कि हर 5 उपखंड के बीच एक समन्वयक की नियुक्ति की जायेगी जो पौधो की देखरेख मे सहयोग प्रदान करेगे।
6 अगस्त की तैयारी करने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने 6 अगस्त को आयोजित होने वाले प्रकृति रक्षाबंधन उत्सव की सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश नोडल अधिकारियो को दिए। उन्होने कहा कि इस दिन पारस पीपल, कट जामुन विशेष तौर से लगाएं। बीज व पौधरोपण व रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम की वीडियोग्राफी कर लेवे। कितने लोगो ने भागीदारी निभाई व कितने पौधों व बीजो का रोपण हुआ इसकी जानकारी अधतन रखे। कमिश्नर ने पौधो की सुरक्षा करने के लिए सी.पी.टी, बबूल, नागफली, तार फेंसिंग, बांगड, कंटीली झाडी लगाने के भी निर्देश दिए।
सप्ताह मे एक दिन श्रमदान करने के दिए निर्देश
कमिश्नर ने सभी नोडल अधिकारियो को निर्देशित किया कि वे सप्ताह मे एक दिन अपने-अपने जोन मे भ्रमण कर पौधरोपण की स्थिति देखे तथा 2 घंटे श्रमदान भी करे।
प्रकृति रक्षाबंधन का कार्यक्रम प्रात: 7 बजे से
6 अगस्त को प्रात: 7 बजे से नर्मदा नदी के सभी तटवर्ती उपखंडो मे प्रात: 7 बजे से प्रकृति रक्षाबंधन उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। नर्मदा परिवार के सदस्य पूजा अर्चना कर पौधो को रक्षा सूत्र बांधेगे एवं पौधो की सुरक्षा का संकल्प लेगे।
69 नर्सरी विकसित की जायेगी
बैठक मे जन अभियान परिषद के जिला संयोजक कौषलेष तिवारी ने बताया कि अभियान के अंतर्गत 69 नर्सरियां बनाने का लक्ष्य रखा गया है वर्तमान मे 6 नर्सरी बनकर तैयार है। उन्होने सभी नोडल अधिकारियो को मोथा, कोष, वैजंती, पटेल, कांस, अंकरू, डुब, दुर्वा, कुश, आजन, धामन, गोदरी, कसेरू, भटकटई, स्वर्णझिरी, बथुआ, गोखरू, झाऊ आदि घास लगाने के निर्देश दिए। बैठक मे कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया ने कहा कि प्रकृति रक्षाबंधन उत्सव से सभी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.