इटारसी। मानवता और सेवा के संकल्प को दोहराते हुए लायंस क्लब समर्पण ने न्यास कॉलोनी स्थित रोटरी वृद्धाश्रम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब की वरिष्ठ सदस्य प्रभा धारगा ने अपने पति दीपचंद धारगा की पुण्य स्मृति में आश्रम के वृद्धजनों को बेडशीट वितरित कीं।
सेवा और स्वल्पाहार का संगम
वितरण कार्यक्रम के साथ-साथ क्लब के सदस्यों ने सभी वृद्धजनों के साथ समय बिताया और समर्पण क्लब के माध्यम से उन्हें स्वल्पहार भी कराया। इस पहल का उद्देश्य बुजुर्गो को यह अहसास दिलाना था कि समाज उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सचिव अनिल साहू, कोषाध्यक्ष ज्योति जगदेव, जाफर सिद्दीकी, अजीत सिंह छाबड़ा, शेखर महंत, जयश्री महंत और स्वरूप सिंह राजपूत सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।









