सिवनी मालवा। इंदिरा कॉलोनी स्थित नवनिर्मित श्री ज्योतिेश्वर महादेव मंदिर में 4 से 6 फरवरी 2026 तक तीन दिवसीय भव्य प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर इंदिरा कॉलोनीवासियों और क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
आज 4 फरवरी को प्रात: 9 बजे खेड़ापति माता मंदिर, बानापुरा से कलश यात्रा निकाली। कल 5 फरवरी को दोपहर 3 बजे से भगवान शिव परिवार की नगर भ्रमण यात्रा आयोजित होगी। 6 फरवरी को प्रात: 8 बजे प्राण-प्रतिष्ठा व पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से भंडारा होगा। महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से पं. राकेश दीक्षित द्वारा नानी बाई का मायरा कथा का वाचन किया जाएगा।










