---Advertisement---

नर्मदापुरम टीम ने बनाई पहली पारी में 63 रनों की बढ़त, ऋत्विक दीवान 6 विकेट

By
On:
Follow Us

नर्मदापुरम। एमपीसीए ग्राउंड पर आयोजित सीनियर मेंस संभाग स्तरीय महाराजा यशवंतराव ट्रॉफी में नर्मदापुरम और भोपाल संभाग के मध्य चल रहे मैच के तीसरे दिन भोपाल की टीम 229 पर 6 विकेट से आगे खेलते हुए 101 रन ओर जोड़ पाई और 331 रनों पर ऑल आउट हो गई। प्रारब्ध मिश्रा ने 59 रन एवं पवन निवानी ने 50 रनों का योगदान दिया।

नर्मदापुरम की ओर से ऋत्विक दीवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए एवं प्रशांत कासदे 2 विकेट और गौतम रघुवंशी ने 2 विकेट हासिल किए। नर्मदापुरम संभाग की दूसरी पारी की शुरुआत थोड़ी कमजोर हुई शुरुआत में प्रवीण यादव के अलावा कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा समय तक नहीं खेल पाया। 29 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट हो गए।

हिमांशु शिंदे और आर्यन देशमुख ने पारी को संभाला और फिलहाल नर्मदापुरम टीम 178 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी है। आर्यन देशमुख 38 एवं हिमांशु शिंदे 24 रनों के स्कोर पर क्रीज पर मौजूद हैं। नर्मदापुरम की कुल बढ़त 241 रनों की हो चुकी है और अंतिम दिन का खेल बाकी है। मैच में अंपायर हर्षित जैन एवं नीरज तिवारी और स्कोरर संदीप सतनामी है। मैच में आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय, एमपीसीए सीनियर चयन समिति के चेयरमैन सुहैल अंसारी और एमपीसीए मैनेजिंग कमेटी मेंबर अनुराग मिश्रा मौजूद थे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.