इटारसी। नर्मदापुरम-इटारसी मार्ग पर खेड़ा पेट्रोल पंप के सामने एक 32 वर्षीय युवक के साथ दो लोगों ने आटो हटाने की बात पर से झगड़ा होने पर गालियां देते हुए बेस बाल के बैट और हाथ मुक्कों से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस के अनुसार सचिन पिता भोजराज यादव 32 वर्ष ने शिकायत दर्ज करायी है कि सोनू हकला, सोनू का साथी निवासी मातापुरा खेड़ा ने आटो हटाने की बात पर से झगड़ा किया और उसे गालियां देते हुए बेसबाल के डंडे और हाथ मुक्कों से मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है।






