इटारसी। संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 649वीं जयंती के उपलक्ष्य में संत रैदास यूथ क्लब ने काका कुटी मैरिज गार्डन में प्रतिभा सम्मान समारोह सेवानिवृत्त एसडीओपी नेपाल सिंह दामले ने की अध्यक्षता तथा राम अवतार चौधरी भोपाल के मुख्यातिथ्य में किया। कार्यक्रम में जीडी चौधरी हरदा, राधेश्याम रैकवार और जीवन धावरे उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्मिता बकोरिया, तमन्ना और प्रियांशी बरखने के स्वागत नृत्य तथा आदिवासी छात्राओं के लोक नृत्य ने सबका मन मोह लिया। क्लब ने जांगड़ा समाज के दिवंगत समाजसेवी पीएम जनोरिया के परिवार को शाल-श्रीफल से सम्मानित किया। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इनमें मुख्य रूप से संजना, समृद्धि, महक, चांदनी, सलोनी, श्रुति, मयंक, अंशिका, स्नेहा, सूरज सहित अन्य होनहार विद्यार्थी शामिल थे। साथ ही शासकीय सेवा में चयनित युवाओं को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
क्लब अध्यक्ष संतोष वामने ने वार्षिक उपलब्धियां बताईं, वहीं संचालन राकेश बामने ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र बरखने, भगवानदास बामने, अजीत कटारे और नरेंद्र बरखने की पूरी टीम का सराहनीय सहयोग रहा। अंत में केके कटारे ने सभी का आभार व्यक्त किया।









