---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ ने परखी अहिरपुरा आंगनबाड़ी की सूरत, ‘परख’ कार्यक्रम के तहत बदले स्वरूप की सराहना

By
On:
Follow Us

इटारसी। जिला पंचायत सीईओ हिमांशु जैन ने विकासखंड केसला के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र अहिरपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र के कायाकल्प और वहां बच्चों के लिए विकसित किए गए आधुनिक वातावरण को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर विभाग के पर्यवेक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सीईओ जनपद की पहल लाई रंग

बता दें कि ‘परख कार्यक्रम’ के तहत इस केंद्र को जनपद पंचायत केसला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सुमन खातरकर ने गोद लिया है। उनके विशेष मार्गदर्शन और रिनोवेशन प्रयासों से केंद्र को एक नवीन और आकर्षक स्वरूप प्रदान किया गया है।

केंद्र की विशेषताएं और निरीक्षण

  • आकर्षक अधोसंरचना : दीवारों पर रंगीन और शैक्षणिक लेखन, स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था।
  • बच्चों के अनुकूल : केंद्र में खेल सामग्री और बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था की गई है।
  • जायजा : श्री जैन ने पोषण गतिविधियों और प्री-स्कूल शिक्षा व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

इनका कहना है…

अहिरपुरा जैसा मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र अन्य क्षेत्रों के लिए प्रेरणास्रोत है। ऐसे प्रयासों से बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद मिलती है।

हिमांशु जैन, सीईओ जिला पंचायत

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.