इटारसी। आज नव अभ्युदय संस्था ने गरीबी लाइन स्थित शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनवाड़ी को गोद लिया। आज आगनवाड़ी में दो गर्भवती महिलाओं की संस्था की अध्यक्ष सुमन सिंह के द्वारा गोदभराई भी की गयी और महिलाओं को घी, फल आदि देकर टीका लगाकर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को बिस्किट्स भी बांटे गए। आंगनवाड़ी में एक अति कम वजन और बाकी कम वजन वाले बच्चे भी हैं, संस्था उन बच्चों पर ज्यादा ध्यान देगी ताकि जल्दी से जल्दी वो कुपोषित की श्रेणी से बाहर आकर एक अच्छा जीवन यापन कर सकें। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य प्रदीप मालवीय, समस्त स्टाफ, आगनवाड़ी सहायिका, आशा कार्यकर्ता और आसपास के लोग मौजूद थे।
शाला व आंगनवाड़ी को लिया गोद
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







