---Advertisement---

केसला ब्लॉक में जर्जर स्कूल और अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी युवा संघ ने खोला मोर्चा

By
On:
Follow Us

इटारसी। मध्यप्रदेश आदिवासी युवा संघ ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर तहसील कार्यालय इटारसी में अनुविभागीय अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। संघ ने आदिवासी ब्लॉक केसला के स्कूलों की बदहाली और गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब पर कड़ा विरोध जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रमुख मांगें और समस्याएं

  • जर्जर स्कूल भवन : ज्ञापन में बताया गया कि ग्राम खटामा के शासकीय प्राथमिक शाला की हालत अत्यंत जर्जर है। भवन सुरक्षित न होने के कारण बच्चे पिछले कई वर्षों से झोपडिय़ों में बैठकर पढऩे को मजबूर हैं। संघ का कहना है कि पूर्व में सूचना देने के बावजूद अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
  • अव्यवस्था का शिकार खोरीपुरा स्कूल: ग्राम खोरीपुरा का प्राथमिक विद्यालय समय पर नहीं खुलता है। इसके अलावा, गांव की नालियों का पानी स्कूल ग्राउंड में भरने के कारण बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
  • अवैध शराब पर रोक : संघ ने आरोप लगाया कि ग्राम टेमला, जमानी, तीखड़, टांगना, मातापुरा, पारछा और केसला ब्लॉक के अन्य गांवों में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है।

इस प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से आकाश कुशराम प्रदेश अध्यक्ष, विजय कांवरे जनपद सदस्य, विनोद वड़ीवा प्रदेश प्रवक्ता, गुरू भल्लावी संगठन मंत्री, राघवेन्द्र उइके जिला अध्यक्ष नर्मदापुरम, जियालाल मर्सकोले समाजसेवी, देवराम धुर्वे जिला महामंत्री, बंटी भल्लावी जिला मीडिया प्रभारी, अर्जुन धुर्वे (तहसील प्रभारी), शिवलाल उइके तहसील कार्यकारिणी अध्यक्ष, सचिन प्रधान नगर अध्यक्ष, सुनील परते नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष, अभिषेक तुमराम, विवेक युवने प्रवक्ता, शुभम साहू, विशाल तेकाम, आकाश एहके, संदीप तुमराम, दुर्गेश, दुलेश उइके, प्रदीप उइके, डोरीलाल चीचाम सरपंच, ओमप्रकाश नवरे, धनराज सरयाम, अजित वरकडे, अभिषेक धुर्वे, सतीश परते, राहुल कवरे, सुमित भाई, रोहन कुमरे, साहिल मालवीय मण्डल अध्यक्ष, अंकित मरस्कोले, राहुल मर्सकोले, रोशन धुर्वे, श्रीयंत वाडीवा, और दीपक पंदराम शामिल रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.