इटारसी। मध्यप्रदेश सरकार से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग और बिजली का बिल भुगतान न किए जाने व अधिवक्ता से मारपीट की घटना के विरोध में मप्र राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर शहर के वकील भी 4 अगस्त, शुक्रवार को हड़ताल पर प्रतिवाद दिवस मनाएंगे।
राज्य अधिवक्ता संघ की ओर से इटारसी अधिवक्ता संघ को मिले पत्र में कहा है कि मप्र सरकार द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किए जाने, प्रदेश के अधिवक्ता संघों के बिजली बिल का भुगतान न किए जाने, गुना अधिवक्ता संघ के सदस्य महेन्द्र सिंह लौधी के साथ न्यायालय परिसर में मारपीट की घटना के विरोध में प्रदेश के समस्त अधिवक्ता 4 अगस्त को प्रतिवाद दिवस मनाएंगे। संघ के कार्यकारी प्रदेश सचिव मुकेश मिश्रा ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2012 में अभिभाषक पंचायत में भोपाल में यह घोषणा की थी कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाया जाएगा। इस घोषणा के पांच वर्ष बीतने के बाद भी मप्र सरकार ने यह एक्ट नहीं बनाया। मप्र हाईकोर्ट ने भी प्रदेश सरकार को इस एक्ट को लागू करने के निर्देश दिए हैं किन्तु सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। इन्हीं सब बातों को लेकर 4 अगस्त को प्रदेशभर के अधिवक्ता न्यायालयीन कार्य से विरत रहेंगे।
मारपीट के विरोध में 4 को काम नहीं करेंगे वकील
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







