इटारसी। दुनिया भर में अनेक देशों में काम कर रहे लायंस लोगों ने सेवा के कीर्तिमान स्थापित किए हैं। दुनिया की सबसे बड़ी समाज सेवी संस्था की इटारसी सुदर्शन इकाई की नई कार्यकारिणी के शपथग्रहण समारोह में आकर अच्छा लगा। यह बात डा. सीतासरन शर्मा ने लायंस एवं लियो कार्यकारिणी के शपथग्रहण कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने आगे कहा कि मैं भी लायन डा. शर्मा के रूप में संस्थापन अधिकारी ला. बग्गा द्वारा संबोधित किया जा चुका हूँ। डा. शर्मा ने सुदर्शन लायंस और लियो अध्यक्ष ला. मो अयूब खान और निदा फरहीन अलवी को बधाई देते हुए लायंस के उद्देश्यों के अनुसार काम करने को कहा।
इससे पहले लायंस और लियो नई कार्यकारिणी के संस्थापन एवं चार्टर समारोह के आयोजन अवसर पर लायंस और लियो पदाधिकारियों को मित्रता, नेतृत्व और सेवा करने के संकल्प के साथ जिम्मेदारी की शपथ संस्थापन अधिकारी पीडीजी लायन परमजीत सिंह बग्गा ने दिलाई। निवृत्तमान अध्यक्ष लायन अशोक मालवीय ने नेतृत्व का गेवल नव अध्यक्ष लायन अयूब खान और लियो निदा फरहीन को अतिथियों के करकमलों के साथ सौंपा।
विशेष अतिथि लायन अनिल झा वीडीजी प्रथम ने कहा कि लायंस क्लब्स फैलोशिप, लीडरशिप और सर्विस के प्लेटफार्म हैं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे गौरव महसूस होता है जब मैं लायंस के देशभर के किसी भी शहर में किसी कार्यक्रम में होता हूँ और इटारसी के नाम का जिक्र आता है तो मुझे यह सुनने को मिलता है कि इटारसी जहां के डा. शर्मा मप्र विधानसभा अध्यक्ष हैं। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन डी. एस. दांगी और वरिष्ठ लायन छबीलदास मेहता ने भी सदन को संबोधित किया। कार्यक्रम में होशंगाबाद जिले एवं भोपाल के क्लबों से अनेक लायन लीडर्स ने उपस्थिति दर्ज कराई और नव कार्यकारिणी को बधाई दी। पिपरिया से ला. मनीष शाह एवं भोपाल से ला. महेश मालवीय ने अध्यक्ष ला. अयूब खान, सचिव ला. रमाकांत सैनी एवं कोषाध्यक्ष ला. सर्वजीतसिंह सैनी को डिस्ट्रिक्ट पिन प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर निवृत्तमान अध्यक्ष लायन अशोक मालवीय ने अपने कार्यकाल की गतिविधियों की जानकारी देते हुए पूरे क्लब के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही उन्हें धन्यवाद स्वरूप पुरस्कारों का वितरण अतिथियों के करकमलों से कराया।
लायंस क्लब इटारसी सुदर्शन की स्थापना के तीसरे वर्ष को चार्टर नाइट के रूप में क्लब चार्टर अध्यक्ष एवं क्लब के चार्टर सदस्यों ने केक काटकर मनाया। इससे पहले क्लब के सदस्यों ने कई मनोरंजक गतिविधियां का भी आनंद लिया। आयोजन समिति द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा आभार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किए।
लायंस ने सेवा के कीर्तिमान स्थापित किए हैं – डा. शर्मा
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







